पटना सिविल कोर्ट में दहेज हत्या मामले में दोषी करार व्यक्ति फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना सिविल कोर्ट में उस समय हड़कम्प मच गया जब दहेज हत्या मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद एक व्यक्ति सिविल कोर्ट से फरार हो गया है।बताया जा रहा है कि विनय ठाकुर जो की फुलवारी शरीफ के रामपुर फरीदपुर के ऊपर अपनी पत्नी की हत्या का मुकदमा चल रहा था जिसके बाद उसे कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इस मामले में विनय के पिता माता और भाई को बड़ी कर दिया गया था और विनय के ऊपर हत्या का दोषी ठहराया गया था।सिविल कोर्ट के एडीजी 25 में विनय कुमार को दोषी ठहराया था.

जिसके बाद पुलिस को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था जबतक पुलिस गिरफ्तारी का वारेंट लेते तबतक विनय ठाकुर धीरे धीरे कोर्ट रूम से बाहर निकल गया। और गेट नम्बर 3 के रास्ते फरार हो गया।पुलिस विनय ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए काफिब दूर तक पीछा किया लेकिन वो नही मिला। फिलहाल विनय के खिलाफ पीरबहोर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article