बिहार में भीषण गर्मी से राहत के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन और रात दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लू के चलते लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। हालांकि, अब मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, जल्द ही राज्य का मौसम बदलने वाला है। लोगों को जहां गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी, बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

आज रात से बदलेगा मौसममौसम विभाग का अनुमान है कि 26 अप्रैल की रात से ही राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। आने वाले कुछ दिनों तक बिहार के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 30 अप्रैल तक बनी रह सकती है।मौसम विभाग की अपीलविभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में चक्रवातीय गतिविधियों तथा पूर्वोत्तर भारत की मौसमी प्रणाली के प्रभाव से हो रहा है।तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनीपूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (10-50 मिमी) हो सकती है।

26 से 29 अप्रैल के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।26 अप्रैल का अलर्टआज यानी 26 अप्रैल को गोपालगंज, सीवान, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, शेखपुरा और बेगूसराय में हीट वेव जैसी स्थिति बनी रहेगी। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की आशंका जताई गई है।तापमान 40 डिग्री के पारराज्य के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। 25 अप्रैल को गया और डेहरी सबसे अधिक गर्म रहे, जहां तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा (42.5°C), औरंगाबाद (42.3°C), बक्सर (42°C), पटना और वाल्मीकि नगर सहित अन्य कई क्षेत्रों में भी तापमान 41 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article