मजदूरों से भरी पिकअप पुल से टकराई , एक दुधमुंही बच्ची समेत 2 की मौ*त,लगभग 16 जख्मी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बेना थाना इलाके के बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर सिरनामा गांव के समीप मजदूरों से भरी पिकअप पुल से टकरा गई । हादसे में एक दुधमुंही बच्ची समेत 2 की मौत हो गई । जबकि हादसे में 16 लोग जख्मी हो गए इसमें तीन को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है । सभी लोग नवादा जिला के स्टालिन गांव से ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे ।

परिवार वालों ने बताया कि सभी लोग एक ही टोला के रहने वाले है । मेहनत मजदूरी करने के लिए वैशाली से गोरखपुर जा रहे थे । टक्कर के बाद गाड़ी पर सवार कई लोग 20 फीट गड्ढे में गिर गया तो कुछ लोग हादसे में जख्मी हो गए । मृतकों में लाक्षो मांझी का 30 वर्षीय पुत्र बोध मांझी और राजेंद्र मांझी का 2 माह की बच्ची आंचल कुमारी है ।जबकि जख्मी वीरू मांझी, बाला मांझी, अनुज मांझी को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article