हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस पहुंची ढोल-नगाड़े के साथ, मोहल्ले में मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर, मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब पुलिस ढोल-नगाड़े और बैंड पार्टी के साथ शास्त्री नगर मोहल्ले में पहुंची। मोहल्ले में अचानक बजते ढोल और बैंड की आवाज़ से लोग पहले तो समझे कि किसी की बारात आई है, लेकिन जब देखा कि बारातियों के रूप में पुलिसकर्मी शामिल हैं, तो सभी हैरान रह गए।

असल में, यह सब एक हत्या के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर की गई कार्रवाई का हिस्सा था। मामला 2 मई 2025 का है, जब शास्त्री नगर में एक युवक गोविंद कुमार की उसके ही पड़ोसियों पप्पू यादव, गौतम यादव और अन्य ने आपसी विवाद में हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।कासिमबाजार थानाध्यक्ष रूबी कांत कश्यप के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने आरोपियों के मोहल्ले में बैंड-बाजे के साथ पहुंचकर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार (वारंट नोटिस) चस्पा किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस दौरान माइक से पूरे मोहल्ले को बताया गया कि इन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है और यदि वे तय समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।यह पूरी प्रक्रिया मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से की गई, ताकि आरोपी और आम जनता दोनों को यह संदेश दिया जा सके कि कानून से बचना आसान नहीं है।पुलिस की यह अनोखी और सख्त कार्रवाई अब चर्चा का विषय बन गई है, जिससे फरार आरोपियों पर कानूनी दबाव और बढ़ गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article