फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, मोतिहारी में बुलडोजर कार्रवाई

कानून से बच नहीं सकते अपराधी—मोतिहारी पुलिस की सख्त कार्रवाई

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे महाकुर्की अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारगंज थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें कई आरोपियों के घरों पर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई।


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई कांड संख्या 49/26 (हत्या के प्रयास) में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ की गई है। अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सचिदानंद पांडे ने किया, जिसमें शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार सहित पुलिस टीम और पर्याप्त पुलिस बल शामिल था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस, घरों पर हुई कुर्की
पुलिस टीम बुलडोजर और सुरक्षा बलों के साथ गांव पहुंची और आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान घरों के दरवाजे, खिड़कियां और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस की सख्त मौजूदगी रही।जिन आरोपियों के घरों पर कुर्की की गई, उनमें मोख्तार साहनी, दरोगा साहनी, मधुरेंद्र साहनी, मनीष साहनी, अवनीश साहनी और रजनीश साहनी शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे थे।
कार्रवाई के दबाव में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
इसी अभियान के तहत कांड संख्या 48/26 में नामजद दो आरोपी सुमन साहनी और रामचंद्र साहनी ने कुर्की की आशंका के चलते पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने मौके पर ही खुद को कानून के हवाले कर दिया।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि कानून से बचने या फरार रहने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article