राजधानी पटना में चल रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : राजधानी पटना में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर, रोड नंबर–5 स्थित एक मकान में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। माफियाओ यहां होम्योपैथिक दवा और केमिकल के जरिए नामी ब्रांड की शराब तैयार कर रहे थे |

छापेमारी के दौरान मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, डिब्बे, रैपर, स्टीकर, ढक्कन, कांच की बोतलें, कफ सिरप की बोतलें और फिज़ ड्रिंक की खाली बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है |

गिरफ्तार माफियाओ ने मकान को किराए पर ले रखा था जब छापेमारी करने गई तो पुलिस भी दंग रह गई वहां न केवल शराब बनाई जा रही थी ,बल्कि उसे असली दिखने के लिए नकली क्यूआर कोड और नामी ब्रांडों के रैपर भी चश्पा किये जा रहे थे ताकि ग्राहकों को शक न हो |

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मेहंदीगंज थाना अध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि शराब माफिया का इरादा होली के पर्व पर बाजारों में इस नकली शराब की बड़ी खेप खपाने की फिराक में थी यह शराब पूरी तरह केमिकल और दावों का मिश्रण है जो पीने वाले के लिए जानलेवा साबित हो सकता है|

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article