पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत पर आज सुनवाई, बेल या जेल—कोर्ट करेगा फैसला

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। इस सुनवाई के बाद यह तय होगा कि सांसद को जमानत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। फिलहाल पप्पू यादव बेऊर जेल में बंद हैं।

बताया जा रहा है कि पप्पू यादव को 39 वर्ष पुराने एक मामले में पटना पुलिस ने उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने पटना पुलिस और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पप्पू यादव का आरोप है कि एनआईटी छात्रा मौत मामले में दोषियों को बचाने के लिए सरकार और पुलिस साजिश कर रही है, और उसी का बदला उनसे लिया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अब सभी की निगाहें पटना सिविल कोर्ट पर टिकी हैं, जहां पेशी के बाद अदालत यह तय करेगी कि सांसद पप्पू यादव को राहत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article