बांकीपुर सीट पर सियासी मुकाबला तेज: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक ने भरा नामांकन, बोले- ‘पीके कोई चुनौती नहीं’

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि “पीके हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं।”

अभिषेक कुमार के नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी मौजूद रहे। हालांकि नामांकन के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने ही पार्टी उम्मीदवार का नाम सही तरीके से नहीं बोल पाए। उन्होंने मंच से कई बार अभिषेक कुमार की जगह आशीष सिन्हा का नाम लिया।
दरअसल, आशीष सिन्हा कुम्हरार के पूर्व विधायक अरुण सिन्हा के पुत्र हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट से टिकट की दौड़ में उनका नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल था। हालांकि अंततः भाजपा ने अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया। गौरतलब है कि नामांकन कार्यक्रम में भाजपा का कोई बड़ा केंद्रीय या राष्ट्रीय नेता नजर नहीं आया।
अन्य उम्मीदवार भी भरेंगे नामांकन
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी गुरुवार को गांधी मैदान स्थित समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक जारी रहेगी। अब तक इस सीट से तीन उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में बांकीपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। बता दें कि बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है। 30 जुलाई को वोटिंग होगी। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article