AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में शहीद दिवस पर वीर सपूतों को नमन, 7 नौजवानों के बलिदान को याद किया गया

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में आज शहीद दिवस के मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा के पास स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित इस राजकीय कार्यक्रम में 11 अगस्त 1942 को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 7 नौजवानों को याद किया गया।

यह दिन उन वीर सपूतों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सचिवालय भवन पर तिरंगा फहराने की कोशिश के दौरान अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। उस ऐतिहासिक दिन उमाकांत प्रसाद सिन्हा, देवीपद चौधरी, रामानंद सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगपति कुमार, राजेंद्र सिंह और रामगोविंद सिंह ने देश की आज़ादी के लिए प्राणों की आहुति दी थी।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति समेत कई मंत्री और नेता शहीद स्मारक पहुंचे। सभी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के लिए उनके बलिदान को याद किया।