पटना में 12 दिवसीय भव्य गंगा महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर, विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना के नागरिकों के लिए एक बेहद खास आयोजन होने जा रहा है। पटना सिटी के कंगन घाट पर 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक चलने वाले 12 दिवसीय गंगा महोत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। इस महोत्सव का आयोजन सनातनी गंगा फाउंडेशन और IDPTS के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घाट पर मां गंगा की 41 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजकों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और सांस्कृतिक झलक

गंगा महोत्सव में विदेशी कलाकारों की भागीदारी भी खास आकर्षण का केंद्र होगी। कंबोडिया और श्रीलंका से कलाकारों के समूह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। खासतौर पर कंबोडिया से 8 सदस्यीय युवाओं का दल गंगा आरती की विशेष प्रस्तुति देगा।

इस ऐतिहासिक आरती कार्यक्रम में भारत की 8 प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों—कथक, ओडिशी, भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम, कथकली, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और सत्रीय—में निपुण 100 नृत्यांगनाएं, 11 ऋषिकुमारियाँ और 1000 महिलाएं सामूहिक रूप से मां गंगा की आरती अर्पित करेंगी।


प्रेरणास्रोत और उद्देश्य

इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
गंगोत्री से लाया गया गंगाजल रथ इस संदेश का प्रतीक है। आयोजन के दौरान लोगों को गंगोत्री से लाए गए जल और पटना में गंगा जल की गुणवत्ता में अंतर को दिखाकर गंगा की शुद्धता की आवश्यकता का अनुभव कराया जाएगा।


विशेष अतिथि: मुकेश खन्ना

इस कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए टीवी और फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार मुकेश खन्ना (जो ‘भीष्म पितामह’ और ‘शक्तिमान’ के किरदारों के लिए जाने जाते हैं) भी शामिल होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article