आंधी-तूफान से समस्तीपुर रेलखंड पर संकट, कई ट्रेनें प्रभावित – रेलवे ने जारी की महत्वपूर्ण जानकारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

समस्तीपुर, 2 जून 2025 – रविवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने समस्तीपुर मंडल के पंडौल-जयनगर रेलखंड को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तूफान के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तारों पर पेड़ गिरने से इस अहम रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, रेल यातायात में व्यवधान के चलते कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर उनका आंशिक समापन/प्रारंभ किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रद्द की गई ट्रेनें (01 और 02 जून 2025):

  • 55517 (दरभंगा-जयनगर) – 01 जून 2025
  • 55514 (जयनगर-समस्तीपुर) – 02 जून 2025
  • 75210 (जयनगर-समस्तीपुर) – 01 जून 2025

आंशिक रूप से समाप्त की गई ट्रेनें (01 जून 2025):

  • 55513 (समस्तीपुर-जयनगर) – सकरी स्टेशन पर समाप्त
  • 15528 (पटना-जयनगर) – दरभंगा स्टेशन पर समाप्त
  • 15550 (पटना-जयनगर) – सकरी स्टेशन पर समाप्त
  • 75216 (रक्सौल-जयनगर) – दरभंगा स्टेशन पर समाप्त

आंशिक रूप से प्रारंभ की गई ट्रेनें (02 जून 2025)

  • 15527 (जयनगर-पटना) – सकरी स्टेशन से चलेगी
  • 15284 (जयनगर-मुंबई) – दरभंगा स्टेशन से चलेगी
  • 15549 (जयनगर-पटना) – सकरी स्टेशन से चलेगी
  • 75215 (जयनगर-रक्सौल) – दरभंगा स्टेशन से चलेगी

मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ओएचई प्रणाली की मरम्मत के लिए रेलवे की तकनीकी टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वस्त किया है कि हालात सामान्य होते ही परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article