श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर, भागलपुर डीएम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो चुका है जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं.

इसी क्रम में समीक्षा भवन सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इस बार का मेला और बेहतर एवं व्यवस्थित होगा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो जर्मन हैंगर पंडाल बनवाए जा रहे हैं, जहां ठहरने की समुचित व्यवस्था होगी साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेला प्रारंभ होने से कम-से-कम पांच दिन पहले सभी तैयारियाँ पूरी कर ली जाएं इस अहम बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण, पथ निर्माण विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article