अग्निवीर परिक्षा में अगर पास हो गए है तो जानिए नौकरी के लिए कैसे होगा फिजिकल टेस्ट…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा कई चरणों में होगी. इसकी लिखित परीक्षा का रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है. इंडियन आर्मी अग्निवीर लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं. अगर इंडियन आर्मी अग्निवीर लिखित परीक्षा रिजल्ट 2024 में आपका नाम है तो फिजिकल टेस्ट डेट का नोटिफिकेशन भी चेक करते रहें.

इसमें कोई शक नहीं है कि सेना का फिजिकल टेस्ट बहुत कठिन होता है. इसकी तैयारी करने से पहले यह जानना जरूरी है कि अग्निवीर जीडी, ट्रेड्समैन आदि के लिए Agniveer Height कितनी होनी चाहिए. इंडियन अग्निवीर फिजिकल टेस्ट में दौड़, पुल अप्स, लंबी कूद और जिग जैग बैलेंस जैसी कई परीक्षाएं देनी होती हैं. साथ ही उम्मीदवार की लंबाई, वजन और चेस्ट का भी माप लिया जाएगा. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप डाइट के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ और पुल अप्स अनिवार्य हैं. इनके साथ ही 9 फीट लंबी कूद और जिग जैग बैलेंस टेस्ट भी क्वालिफाई करना होगा. अग्निवीर टेक्निकल और अग्नीवीर ऑफिस असिस्टेंट/ स्टोर कीपर पदों के लिए उम्मीदवारों को ये सभी टेस्ट सिर्फ पास करने होंगे. इन पदों के लिए ये टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग टेस्ट माने जा सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट में किसी भी तरह के मिनिमम या मैक्सिमम अंक हासिल करने की बाध्यता नहीं रखी गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article