आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों को होगा फायदा

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- शुक्र वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा, सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में कोलाहल बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापारिक ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- जुआ सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। जुबान पर लगाम रखें और निवेश पर काबू रखें। प्रेम-संतान ठीक। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। जीवन के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन अज्ञात भय से सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में आशातीत की कमी रहेगी। मन प्रसन्न नहीं रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद। जितना चाहिए होगा उतना नहीं मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य में ऊपर-नीचे रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान फिर भी ठीक है व व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। पार्टनर के साथ अग्रेसिव होकर कोई फैसला न लें। प्रेम, संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रु परास्त होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है व व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अभी मध्यम समय। लेखकों के लिए, कलम से काम करने वालों के लिए मध्यम समय। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article