आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि के हो चुके हैं और वहां पर चंद्रमा भी प्रवेश कर चुके हैं। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी लेकिन छोटे-मोटे सेहत से जुड़ी परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। अत्यधिक क्रोध करने से बचें। बाकी प्रेम, संतान व व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं, बचकर पार करें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी समीप हो चुकी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। अभी निवेश न करें। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी होगी। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुरान स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा होगा। व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article