आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दशा और दिशा इस राशिफल वाले का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मेष राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। कलह से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। एक व्यावसायिक ऊर्जा में आप में बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा और प्रेम, संतान भी मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कर्क राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ और व्यापार भी अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति थोड़ी सी मानसिक रूप से बहुत अच्छी नहीं। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। एक शुभ संकेत दिख रहा है। प्रेम संतान व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article