रतन टाटा के निधन पर जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने जताया शोक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को अपने विधानसभा के गोलापुर गांव पहुंचे।जहां मंत्री श्रवण कुमार एवं नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा केदारनाथ फ्यूल सेंटर का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने देश के मशहूर जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का जीवन लोगों के प्रेरणादायक रहा है और ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने अपनी ही कंपनी में कर्मचारी बनकर काम किया, तो दूसरी ओर अपने कारोबार से होने वाली आमदनी का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान करके देश के सबसे बड़े दानवीरों में शुमार रहे। देश और राज्य को आगे बढ़ाने में रतन टाटा का काफी अहम योगदान रहा है। उनके अचानक निधन से देश और राज्य के लोग जो उद्योग रोजगार जगत से जुड़े हुए हैं सभी लोग उनके निधन से मर्माहत है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article