AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, इस दिन से दस्तक दे सकता है मॉनसून!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गर्म हवाएं, चुभती धूप और उमस से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग, पटना केंद्र के अनुसार, राज्य में मानसून की पहली बारिश 16 जून के बाद शुरू हो सकती है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को सोमवार से रिमझिम फुहारों की सौगात मिलने की संभावना है, जो आने वाले दिनों में जोरदार बारिश में बदल सकती है।

बदलता मौसम, राहत की ओर संकेत-

मौसम विभाग के अधिकारी आनंद शंकर के मुताबिक, बिहार का मौसम रविवार से करवट ले सकता है। 14 जून को प्रदेश के 19 जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार की सीमा से सटे सिक्किम और उत्तर बंगाल में ठहरा हुआ है। अगले 48 घंटों में इसके विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद यह धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा। सामान्यत: मानसून 13 से 15 जून तक बिहार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसके थोड़ा देर से आने की संभावना है।तापमान में उबाल, लू से सतर्क रहने की चेतावनीराज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार चढ़ रहा है। पटना समेत आठ शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। गोपालगंज, गया, आरा, छपरा, औरंगाबाद और दरभंगा जैसे शहर भी तेज गर्मी की चपेट में हैं। डेहरी में सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान बांका में 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।शनिवार को रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।उत्तर बिहार में जल्द राहत की उम्मीदहालांकि गर्मी से जूझ रहे उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में आंधी, हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है। वहीं, दक्षिण बिहार में फिलहाल गर्मी का प्रभाव बरकरार रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 जून के बाद पूरे राज्य में बारिश की रफ्तार तेज हो जाएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More