दूरदर्शन की मशहूर एकंर सरला महेश्वरी का निधन, टीवी पत्रकारिता के स्वर्णिम दौर का एक अध्याय समाप्त

सरला महेश्वरी ने उस दौर में समाचार वाचन को गरिमा और विश्वसनीयता दी, जब एंकर ही खबर की पहचान और भरोसा हुआ करते थे। उनकी आवाज में एक विशेष आत्मविश्वास और शांति थी, जो दर्शकों को बांधे रखती थी।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दूरदर्शन की लोकप्रिय और वरिष्ठ न्यूज रीडर सरला महेश्वरी का निधन हो गया है। उनके जाने को भारतीय टीवी पत्रकारिता के स्वर्णिम दौर के अंत के रूप में देखा जा रहा है। 1980 और 1990 के दशक में वह अपनी शांत, संतुलित और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए जानी जाती थीं।

सरला महेश्वरी ने उस दौर में समाचार वाचन को गरिमा और विश्वसनीयता दी, जब एंकर ही खबर की पहचान और भरोसा हुआ करते थे। उनकी आवाज में एक विशेष आत्मविश्वास और शांति थी, जो दर्शकों को बांधे रखती थी। 24×7 न्यूज चैनलों के आने से पहले, जब दूरदर्शन देश का सबसे बड़ा और प्रभावशाली प्रसारण मंच था, तब वह न्यूज बुलेटिन का जाना-पहचाना चेहरा थीं।

उन्होंने वर्ष 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के रूप में सेवाएं दीं। ब्लैक-एंड-व्हाइट टेलीविजन से लेकर रंगीन प्रसारण के दौर तक के बदलाव की वह साक्षी रहीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शिक्षा से प्रसारण तक का सफर

सरला महेश्वरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी के दौरान दूरदर्शन के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अनाउंसर के रूप में की और बाद में न्यूज रीडिंग की दुनिया में कदम रखा, जहां उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

12 फरवरी को अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

उनके निधन पर पूर्व सहयोगियों, पत्रकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई लोगों ने उन्हें “गरिमामयी और भरोसा जगाने वाली आवाज” बताया। एक यूजर ने लिखा कि वह उस दौर की प्रतिनिधि थीं जब समाचारों में स्पष्टता होती थी, न कि नाटकीयता। वहीं एक अन्य ने कहा कि उनकी आवाज सुनते हुए ही हम बड़े हुए।

सरला महेश्वरी का निधन भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी शांत और विश्वसनीय प्रस्तुति हमेशा याद की जाएगी। भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता की वह सशक्त और गरिमामयी आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। सरला महेश्वरी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

हमारी तरफ से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article