जल संसाधन व सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा: नहरों की नियमित सफाई, त्वरित मरम्मत और बाढ़ पूर्व तैयारियों पर जोर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 07 अप्रैल। दरभंगा प्रमंडल में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जल संसाधन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को प्रमंडलीय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने की, जिसमें प्रमंडल के तीनों जिलों के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा से हुई। आयुक्त ने सभी अभियंताओं को नहरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और जहां भी समस्या हो, उसकी त्वरित मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नहर निर्माण और योजनाओं की समीक्षा

आयुक्त ने नहर निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करने को कहा। साथ ही सिंचित एवं असिंचित भूमि के अद्यतन आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बाढ़ पूर्व तैयारियों पर विशेष जोर

बैठक में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए तटबंधों और बांधों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि तटबंधों की नियमित जांच के लिए टीम गठित की जाए और किसी भी प्रकार के बिल (होल) की पहचान कर समय रहते मरम्मत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और अधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण करें।

योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

आयुक्त ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडलों से सभी योजनाओं का योजना-वार प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और बाढ़ से पहले तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को बेहतर सुविधा और संभावित आपदा से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article