NEWS PR डेस्क :- पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां रामनगर में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या, घर के दरवाजे पर फेंका शव
पश्चिमी चम्पारण के रामनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 35 वर्षीय युवक ओम यादव की हत्या से सनसनी फैल गई।
मृतक मुड़ीला नेपाली टोला निवासी हरिंदर यादव का पुत्र था। मृतक के मामा अर्जुन यादव ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर मुकंदर यादव, नन्हक यादव और दीपू यादव ओम को घर से बुलाकर ले गए और तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद शव को घर के दरवाजे पर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट का विवाद हुआ था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक की भौजाई प्रिया कुमारी ने थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट :-