बिजली चोरी को लेकर बवाल, बिजली विभाग की टीम से मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई F.I.R

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के कर्मचारी एक घर में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान उस घर के पुरुषों और महिलाओं ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया धक्का-मुक्की की और एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाना लाया जहां बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने भी बिजली विभाग के कर्मियों पर जबरन घर में घुसने, दबंगई करने और जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article