सम्राट चौधरी का हमला: लालू यादव को बताया ‘बिहार की राजनीति का गब्बर’

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गयाजी के मानपूर में सम्राट अशोक सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार किया। कुशवाहा समाज को एकजुट करने के प्रयास के तहत आयोजित इस समारोह में सम्राट चौधरी ने लालू यादव को बिहार की राजनीति का “गब्बर” और चोर करार दिया।

डिप्टी सीएम ने कहा, “लालू यादव के शासनकाल में अपराध चरम पर था। उस दौर में लोगों के मन में भय था और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं थी। आज हम कानून का राज स्थापित कर रहे हैं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। पुलिस को साफ निर्देश है—अपराधियों का एनकाउंटर करो। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग लालू यादव के डर से बिहार छोड़कर दूसरे राज्य की ओर पलायन कर रहे थे
डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू राज्य में बिहार दो ही चीजें मशहूर था —लालू और बालू।”
चौधरी ने आरोप लगाया कि लालू यादव के शासनकाल ने राज्य को बालू माफियाओं के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा, “लालू यादव ने बालू माफिया को पनपाया और आज भी राजद के विधायक उसी नेटवर्क का हिस्सा हैं।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने गुरूआ के राजद विधायक विनय यादव को भी घेरा और कहा, “विनय यादव जैसे लोग बालू के पैसे से विधायक बने हैं। वो जनसेवा नहीं, पैसे की राजनीति करते हैं।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article