भागलपुर में सेवा संकल्प” का आयोजन, बच्चों तक पहुंचा विकसित भारत का संदेश; संजय सरावगी ने किया संवाद ,

Muskan Gupta

भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी क्रम में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर पहुंचे और स्कूली बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

अभियान के तहत स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को विकसित भारत, प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है !

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके माध्यम से आम लोगों तक पहुंची सुविधाओं की चर्चा की इनमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का उन्होंने उल्लेख किया

सरावगी ने कहा कि ,

इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाना और लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। उन्होंने बच्चों और उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील भी की भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक रोहित पांडेय समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें देश के विकास और भविष्य के भारत की कल्पना से जोड़ने का प्रयास किया गया,

भागलपूर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article