‘बाढ़ से निजात दिलाइए, फिर दिया जलाइए’, अभिषेक रंजन ने सरकार पर साधा निशाना; बोले—पहले जनता की मुश्किलें दूर करें !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बाढ़ से निजात दिलाइए, फिर दिया जलाइए: अभिषेक रंजन
बेतिया। चनपटिया विधायक और कांग्रेस नेता अभिषेक रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ और ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “पहले बिहार को बाढ़ से निजात दिलाइए,

फिर दिया जलाइए। अगर बिहार से बाढ़ की समस्या स्थायी रूप से खत्म कर दी गई, तो पूरा बिहार दिवाली मनाएगा।”


अभिषेक रंजन ने पश्चिम चंपारण के योगापट्टी, बैरिया और नौतन समेत कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों परिवार प्रभावित हैं और किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने सरकार से चुनावी वादे पर सवाल उठाते हुए,

कहा कि पहले बाढ़ पीड़ितों के घरों में चूल्हा जलाया जाए,

किसानों की फसल बचाई जाए और विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया जाए। विधायक ने तटबंधों की मजबूती, जलनिकासी और नदियों के वैज्ञानिक प्रबंधन के स्थायी समाधान की मांग की।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;—

Share This Article