शाहनवाज हुसैन का हमला: प्रशांत किशोर पर तंज, तेजस्वी की अंग्रेजी पर उठाया सवाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है कहा कि प्रशांत किशोर इवेंट मैनेजमेंट के आदमी है अब उनकी फंडिंग बन्द हो गई है खुद को मैदान में परखने को लेकर उतरते हैं, लेकिन फ्लॉप हो रहे हैं कहा की 144 साल बाद प्रयागराज में कुंभ मेला का अद्भुत संयोग आया है उस, बाबत बीजेपी के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर वासियों से अपील किया कि आप लोग इस बार कुंभ मेला में जरूर जाएं कोई दिक्कत और परेशानी हो तो मुझे फोन करें या मेरा नाम बताएं तो धार्मिक यात्रा आसान हो जाएगी उन्होंने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ी जाएगी नीतीश कुमार की नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बहेगी और बह रही है, 2025 में हम लोग राजद और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देंगे, और 225 सीट जीतने का दावा किया

हुसैन ने कहा तेजस्वी को अंग्रेजी नहीं आती

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि तेजस्वी की अंग्रेजी कमजोर है हाईजैक को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ उनका यही शब्द आता है लेकिन इसका मतलब क्या होता है उन्हें पता नहीं है उन्होंने कहा कि इसलिए हम कहते हैं कि थोड़ी अंग्रेजी मजबूत करें उनके पार्टी में इतने प्रोफेसर है उन्होंने कहा कि बिहार में तो पूरी तरह से सुशासन किसी गुंडे की हैसियत नहीं है कि बिहार में डकैती कर ले, छिनतई कर ले अपहरण कर ले नीतीश कुमार जी एनडीए के नेता है उसका नेतृत्व है और उसके नेतृत्व में हम लोग सब काम कर रहे हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article