श्रावणी मेला 2026: नवगछिया पुलिस अलर्ट, कांवरियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : भागलपुर श्रावणी मेला को लेकर नवगछिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा को लेकर जिले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं । नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मधेपुरा और सहरसा की ओर से सुल्तानगंज जाने वाले बड़ी संख्या में कांवरिया नवगछिया के रास्ते होकर गुजरते हैं इसे देखते हुए जिले में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।

उन्होंने बताया कि नवगछिया के प्रमुख घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है । एसपी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें ।उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है । भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article