NEWS PR डेस्क: पटना: प्रसिद्ध विचारक और स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पटना के राजेंद्र नगर रोड नंबर-3 में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समारोह में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और विधायक संजय गुप्ता समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
कलाकारों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान आरती पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। समारोह में मौजूद लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पटना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण