भागलपुर के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है घटना के 36 घंटे के भीतर पुलिस ने कटिहार जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी उत्तम कुमार यादव के रूप में हुई है।
10 सितंबर को ईशीपुर से कहलगांव जाने वाले मार्ग पर पंचरूखी मोड़ के पास बदमाशों ने उत्तम कुमार यादव को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया,
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी प्रदुम्न यादव और अमदाबाद थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मोहम्मद लल्लू को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार,
पूछताछ में सामने आया कि मृतक का सरोज भारती की पत्नी के साथ अवैध संबंध था।

इसी बात को लेकर सरोज भारती के कहने पर दोनों आरोपियों ने उत्तम की तीन से चार दिनों तक बाइक से रेकी की। इसके बाद पंचरूखी मोड़ के पास सुनसान जगह देखकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मामले में मुख्य आरोपी सरोज भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;—-