औरंगाबाद में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप से मचा हड़कंप, टीसी लेने गई नाबालिग ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

स्कूल परिसर में लगे गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गई एक नाबालिग छात्रा ने विद्यालय के शिक्षक पर छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही स्कूल परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार मामला औरंगाबाद के उपहारा मध्य विद्यालय का है। पीड़िता विद्यालय की आठवीं उत्तीर्ण छात्रा बताई जा रही है। छात्रा का आरोप है कि वह स्कूल में ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने पहुंची थी, लेकिन उसे टीसी देने से मना कर दिया गया। छात्रा के मुताबिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने कहा कि इस काम में शिक्षक राहुल शर्मा मदद कर सकते हैं और उनसे उनके आवास पर जाकर मिलने की सलाह दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीड़िता का आरोप है कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। छात्रा ने बताया कि कुछ महीने पहले उसका अपहरण हो गया था और पुलिस उसे पश्चिम बंगाल से बरामद कर वापस लाई थी। इसी घटना को लेकर शिक्षक उससे लगातार सवाल पूछ रहे थे। छात्रा के अनुसार शिक्षक उससे बंगाल में हुई घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रहे थे और बातचीत के दौरान उसके करीब आने लगे तथा उसका हाथ पकड़ लिया।
स्कूल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल
बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक माह पुरानी है, लेकिन हाल ही में इसकी जानकारी गांव में फैलने के बाद मामला तूल पकड़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। स्कूल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीण आरोपी शिक्षक के निलंबन और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article