सरकारी टेंडर घोटाले के आरोप में SVU का बड़ा एक्शन,ठेकेदार रिशु श्री के फ्लैट पर छापा

रिशु श्री के ठिकाने पर दस्तावेजों की गहन जांच जारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में बुधवार सुबह अचानक उस वक्त हलचल मच गई, जब विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने चर्चित ठेकेदार रिशु श्री के ठिकाने पर बड़ी छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने मीठापुर स्थित कामता राम सखी अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले पर स्थित फ्लैट को घेरकर तलाशी अभियान चलाया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, SVU के अधिकारी सुबह-सुबह ही पुलिस बल और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फ्लैट के भीतर दस्तावेजों की जांच शुरू की गई। अपार्टमेंट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूत्रों के मुताबिक, रिशु श्री पर सरकारी ठेकों में कथित हेराफेरी कर अपनी कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप है। जांच एजेंसियों तक शिकायतें पहुंची थीं कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और प्रभाव का इस्तेमाल कर कई परियोजनाओं में लाभ लिया गया।
डेटा रिकवरी और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हुए हैं,
छापेमारी के दौरान टीम फ्लैट में मौजूद बैंकिंग रिकॉर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। तकनीकी विशेषज्ञ डेटा रिकवरी और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हुए हैं, ताकि संभावित वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा सकें।SVU के सूत्रों का कहना है कि यह तलाशी अभियान लंबा चल सकता है और जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सामने आने की संभावना है। एजेंसी सरकारी विभागों से जुड़े लेन-देन और टेंडर प्रक्रिया की भी गहन जांच कर रही है।
अपार्टमेंट के बाहर पुलिस बल तैनात
बता दें कि छापेमारी की खबर फैलते ही मीठापुर इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपार्टमेंट के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक SVU की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article