पति कर रहा था कुली की ड्यूटी इधर घर में दो बच्चियों को अकेला छोड़ पत्नी अपने आशिक के साथ हुई फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पति जमालपुर स्टेशन पर कर रहा था कुली की ड्यूटी। इधर घर में दो बच्चियों को अकेला छोड़ पत्नी अपने आशिक के साथ हुई फरार । अब पिछले पांच दिनों से बेवफा पत्नी की तलाश में बदहवाश थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक लगा था चक्कर। पत्नी को खोजने के दौरान बेहोश हो गिरा सड़क और इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती ।


कहा जाता पति पत्नी में अगर कोई एक बेवफा निकल जाता है तो पूरा का पूरा परिवार ही बिखर जाता है। ऐसा ही एक मामला मुंगेर के जमालपुर में देखने को मिला , जहां दो बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी के साथ फार हो गई । जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर निवासी किशोर कुमार शर्मा अपनी पत्नी किरण देवी और दो बेटियों के साथ खुशी खुशी रहता था। इसी बीच किरण की पहचान रत्नेश्वर कुमार से हुई और दोनों के बीच नैना लड़ गई । और आगे चल दोनों से तमाम सामाजिक और पारिवारिक बंधन को तोड़ते हुए एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली । और मौका देख इस मई माह के 25 तारीख को वह जब पति कुली की ड्यूटी को ले जमालपुर स्टेशन गया था तो वह मौके का फायदा उठा अपने प्रेमिकी साथ फरार हो गई।

जब पति किशोर कुमार शर्मा घर आया तो बेटियों ने बताया कि उसकी मां किसी के साथ चली गई। उसके बाद किशोर बदहवाश हो गया। पत्नी को खोजने के लिए थाना से लेकर एसपी कार्यालय और अपने ससुराल सभी जगह पागलों की तरह चक्कर काटने लगा । पर कही से उसे कोई आश्वासन नहीं मिला तो आज वहां पुनः पत्नी को खोजने निकला तो सड़क पे ही बेहोश हो गिर पड़ा जिसके बाद कुछ लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है । किशोर ने बताया कि उसकी शादी को 14 साल हो गए। मेरे कम कमाई को ले वह परेशान थी । और उसी दौरान उसकी रत्नेश्वर से जान पहचान हुई और वह उसी के साथ भाग गई । अब ससुराल पक्ष से धमकी मिल रहा है और पुलिस प्रशासन की ओर से3 की आश्वासन भी नहीं मिल रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article