जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का कराया याद

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 155- कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड के धनौरा पंचायत में ज्ञानदीप जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया एवं लोगों का अपना मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान “पहले मतदान फिर जलपान” और “वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थके नहीं” जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने रंगोली और मेहंदी का भी निर्माण किया। इसके माध्यम से भी मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया। तदोपरांत संकल्प सभा का आयोजन करते हुए महिलाओं ने 11 नवंबर को निश्चित मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित हुईं।

जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article