मुजफ्फरपुर में बड़ा साइबर खुलासा: AI से राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर से एक गंभीर और चौंकाने वाला साइबर अपराध सामने आया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के दुरुपयोग से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों को निशाना बनाया गया। मुजफ्फरपुर पुलिस ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की फर्जी आवाज, नाम और वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।