सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबियत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
NEWS PR डेस्क: पटना, 30 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।