भागलपुर में GRP कांस्टेबल का शर्मनाक वायरल वीडियो: डांसर संग भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके और उड़ाए नोट
बिहार के भागलपुर में कानून के रखवालों ने ही नियमों की अवहेलना कर दी। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता की झलक देखने को मिली, जब जीआरपी (GRP) के एक कांस्टेबल का डांसर के साथ ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।