भागलपुर में GRP कांस्टेबल का शर्मनाक वायरल वीडियो: डांसर संग भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके और उड़ाए नोट

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के भागलपुर में कानून के रखवालों ने ही नियमों की अवहेलना कर दी। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता की झलक देखने को मिली, जब जीआरपी (GRP) के एक कांस्टेबल का डांसर के साथ ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बिहार के भागलपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद नया विवाद छिड़ गया है। कार्यक्रम में अश्लीलता का मामला देखा गया, जिसमें जीआरपी (GRP) के एक कांस्टेबल का डांसर के साथ ठुमके लगाते और नोट उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह घटना भागलपुर जंक्शन के पार्सल भवन के बाहर स्थित मंदिर परिसर की है।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वायरल वीडियो देर रात लगभग 1 बजे का है, जिसमें एक महिला डांसर भोजपुरी गानों पर नृत्य कर रही थी। इसी दौरान एक कांस्टेबल मंच के पास पहुंचा और न केवल डांस में शामिल हुआ, बल्कि अपने पर्स से नोट निकालकर डांसर पर फेंकने लगा।मंच पर मौजूद दर्शक इस नजारे को देखकर हंस पड़े। इस बीच कांस्टेबल ने डांसर को हाथ से इशारा कर मंच पर घूमने के लिए भी कहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ध्यान देने योग्य है कि हाल ही में जिला प्रशासन और पुलिस ने धार्मिक स्थलों के पास डीजे और अश्लील गानों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। बताया गया था कि अश्लील गाना बजाने पर डीजे जब्त किया जाएगा और संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ऐसे में यह मामला और अधिक चिंताजनक है क्योंकि कानून के रखवाले खुद ही नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article