बाराबती से बिहार तक गूंजा परचम: सीनियर महिला वनडे प्लेट ग्रुप चैंपियन बनीं बिहार की बेटियां
NEWS PR डेस्क: ओडिशा के कटक स्थित ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम से लेकर पूरे बिहार तक जश्न का माहौल है। फरवरी 2026 में बिहार की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) का खिताब जीतकर राज्य के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह उपलब्धि हासिल की।