तारापुर शहीद दिवस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणा, 34 अमर सेनानियों की गाथा बिहार के पाठ्यक्रम में होगी शामिल
NEWS PR डेस्क: सम्राट चौधरी ने तारापुर शहीद दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि 15 फरवरी 1932 को तारापुर थाना भवन पर तिरंगा फहराने के दौरान बलिदान देने वाले 34 स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथा को बिहार के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग के बाद तारापुर की घटना स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण अध्याय रही है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।