मधुबनी में ऐतिहासिक बलिराजगढ़ उत्खनन कार्य का हुआ शुभारंभ, मिथिला के गौरवशाली अतीत से जुड़ेगा नया अध्याय
NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 28 मार्च। मधुबनी जिले के प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल बलिराजगढ़ में शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), पटना मंडल द्वारा उत्खनन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर झंझारपुर के सांसद एवं संसदीय स्थायी समिति (परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति) के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कुदाल चलाकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।