प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से गणेश कुमार महरान बने सफल उद्यमी, फर्नीचर उद्योग से कई लोगों को मिला रोजगार
NEWS PR डेस्क: मधुबनी 17 जून। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता ने मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड निवासी गणेश कुमार महरान को आत्मनिर्भर उद्यमी बनने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने लकड़ी फर्नीचर निर्माण इकाई स्थापित कर न केवल अपना व्यवसाय खड़ा किया, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं।