बिहार विधानसभा बजट सत्र का 16वां दिन: शराबबंदी पर सरकार से जवाब-तलब, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग भी रहेंगे सवालों के घेरे में
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 16वां दिन है और सदन की कार्यवाही तय समय पर प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े तारांकित और अतारांकित प्रश्नों का जवाब संबंधित मंत्री देंगे। बजट सत्र होने के कारण वित्तीय विषयों पर विशेष जोर रहेगा और एजेंडा पहले से निर्धारित है।