पीएमसीएच की फर्श पर तड़पता मरीज, आधुनिक व्यवस्था पर भारी पड़ी संवेदनहीनता
पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) से सामने आई एक तस्वीर ने एक बार फिर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत उगर कर दी है। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में, जहां प्रदेशभर के गरीब, असहाय और लावारिस मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के बीच गहरी खाई साफ दिखाई दे रही है।