‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न: पीएनजी कार्यों की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कंपनियों को दी चेतावनी
NEWS PR डेस्क: पटना, 06 अप्रैल। राज्य के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ (सीएमजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें राज्य की वर्तमान आपूर्ति व्यवस्था और बुनियादी ढांचा की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य में पीएनजी पाइपलाइन कार्यों की धीमी गति पर गहरी असंतुष्टि व्यक्त की और सभी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिया कि वे धरातल पर उतरकर ‘मिशन मोड’ में काम करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में कोताही बरती गई, तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।