एम्बुलेंस में मरीज की जगह मिला करीब 5 क्विंटल गांजा, भारत-नेपाल सीमा पर नशे का कारोबार
अररिया भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी की मुख्य बॉर्डर के पास नेपाल के क्षेत्र में एक एम्बुलेंस को जब रात में नेपाल पुलिस ने रोका और उसकी तलाशी ली तो पुलिस कर्मी हैरत में पड़ गए। एम्बुलेंस में मरीज के बजाय भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस कर्मियों ने एम्बुलेंस में मरीज की सीट पर किसी व्यक्ति को चादर ओढ़कर लेटे हुए देखा। जब चादर हटाया तो वहां किसी मरीज के बजाय गांजे के पैकेट मिले। वह पैकेट कुछ इस तरह जमाकर रखे गए थे कि चादर के ऊपर से देखने पर यही लग रहा था कि कोई इंसान लेटा हुआ है। पुलिस ने 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।