महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, सभा मंडप की छत गिरी; 20 से 30 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका
NEWS PR डेस्क: परभणी, 20 जून। महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभा मंडप की छत अचानक ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिसके कारण कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है।