CM सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणा, बिहार के सभी जिलों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा पार्क या सड़क
NEWS PR डेस्क: पटना,06 जुलाई। बिहार सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संरक्षित करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में उनके नाम पर किसी प्रमुख पार्क या सड़क का निर्माण अथवा नामकरण करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से इस फैसले की जानकारी साझा की।