पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ज्वेलर्स लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम
NEWS PR डेस्क: पटना, 08 जुलाई। राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई।