बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी सुविधा, रजिस्ट्री से पहले 10 दिन में मिलेगी जमीन की आधिकारिक जांच रिपोर्ट
NEWS PR डेस्क: पटना,11 जुलाई। बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। 11 जुलाई 2026 से प्रभावी इस व्यवस्था के तहत अब कोई भी व्यक्ति जमीन की रजिस्ट्री कराने से पहले संबंधित भूमि की कानूनी और राजस्व स्थिति की आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त कर सकेगा। इस पहल का उद्देश्य जमीन से जुड़े विवादों, धोखाधड़ी और लंबे कानूनी मुकदमों पर रोक लगाना है।