नई एनडीए सरकार की पहली समन्वय बैठक में शामिल हुए नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अध्यक्षता
NEWS PR डेस्क: पटना, 10 जुलाई। बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा, संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।